{"_id":"610198668ebc3e58680a95f1","slug":"10-thousand-cheated-from-the-account-of-the-youth-sultanpur-news-lko588903320","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से 10 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खाते से 10 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। ऑनलाइन पोर्टल पर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर ओटीपी भेजकर 10 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। युवक के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
साइबर क्राइम में लिप्त जालसाज आए दिन नए तरीके अपनाकर बेरोजगार युवाओं को ठग रहे हैं। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने का सामने आया है।
फ्रेशर जॉब डॉट कॉम साइट पर कोतवाली देहात के अभिया खुर्द निवासी अंबिका प्रसाद ने बुधवार को नौकरी के लिए कॉल किया। साइट से उसके नंबर पर एक महिला ऑपरेटर ने फोन किया तथा नौकरी पोर्टल अपडेट करने के लिए पोर्टल के अकाउंट में 11 रुपये भेजने को कहा।
विज्ञापन
भदैंया ब्लॉक मुख्यालय के एक जनसेवा केंद्र से अंबिका ने 11 रुपये साइट के अकाउंट में भेजवाया तथा अपने फोन से ओटीपी नंबर बताया। ओटीपी नंबर के आते ही साइट से जनसेवा केंद्र के अकाउंट से दस हजार एक सौ रुपया काट लिया।
इसका मेसेज आते ही अंबिका के होश उड़ गए। अंबिका प्रसाद अब साइट के नंबर पर बात कर रहा है लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है, मामले की जांच की जा रही है।