फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   10 candidates of PM residence got approval letters

Sultanpur News: पीएम आवास के 10 पात्रों को मिले स्वीकृति पत्र

Sun, 10 Dec 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 candidates of PM residence got approval letters
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के 15 मोहल्लों में पीएम आवास के 476 पात्रों को जल्द ही पक्का घर मिलेगा। शनिवार को नगर पंचायत के राणानगर में आयोजित एक समारोह में 10 पात्रों को स्वीकृति पत्र दिए गए। इस मौके पर भूमि पूजन भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि आम आदमी की पहली जरूरत आवास है। उन्होंने बताया कि समारोह में रामनगर की संगीता के अलावा राणानगर के दयाराम, संदीप, हीरावती, सुमन, फूलमती, शिव बहादुर, सीता, चांदनी व श्यामा देवी को स्वीकृति पत्र दिए गए। तीन लाभार्थियों को आवास की पहली किश्त तो सात लाभार्थियों को दूसरी किश्त मिल चुकी है।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना निदेशक संजय सिंह ने बताया कि 2.50 लाख की रकम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में दी जाती है। इसमें दो कमरे, एक बाथरूम, एक शौचालय व एक रसोई घर बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये तो दूसरी किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए जाते हैं। तीसरी किस्त आवास पूर्ण करने के बाद 50 हजार रुपये दी जाती है। सभी भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किए जाते हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पंकज वर्मा, सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा, मनोज सिंह, सचिन अग्रहरि, स्वतंत्र सिंह, रवींद्र सिंह व लक्ष्मीकांत दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed