{"_id":"59bea57f4f1c1b25688b5176","slug":"1-5-lakh-kids-took-polio-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 57 हजार बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 57 हजार बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
Amarujala Bureau
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को पिलाई दवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह ने शहर के डिहवा बूथ पर नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। डीएम ने कहा कि बच्चों को पोलियो से बचाने में मां-बाप की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। सीडीओ रामयज्ञ मिश्र ने कहा कि नवजात शिशु को क्रमवार पोलियो की खुराक पिलाने से उम्र भर कभी पोलियो नहीं होगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1107 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और कार्यक्रम के संचालन के लिए सुपरवाइजर 241 टीमें, 45 चिकित्सकाधिकारी के साथ ही डब्लूएचओ के नौ ब्लॉक मॉनिटर तैनात किए गए हैं। शाम करीब चार बजे तक 3,84,527 लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 57 हजार छह सौ 56 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है।
विज्ञापन