{"_id":"a815e44ff8595ec512160f222fd0ea0a","slug":"sp-mla-laxmi-will-marry-to-third-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसी तीसरे से ब्याह रचाएंगी सपा विधायक लक्ष्मी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसी तीसरे से ब्याह रचाएंगी सपा विधायक लक्ष्मी!
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम एक आईएएस से शादी करेंगी। उनसे विधायक की पहचान अरसे से है। यह खुलासा खुद विधायक के पति दिलीप वार्ष्णेय ने किया है।
विज्ञापन
दिलीप का कहना है कि 16 जुलाई को विधायक से बात हुई थी। तब कहा था कि वह न तो दिलीप के साथ रहेंगी और न ही मुकुल से कोई संबंध। वह एक तीसरे व्यक्ति से शादी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी गौतम और दिलीप वार्ष्णेय की लव स्टोरी तेरह साल पुरानी है। चंदौसी निवासी दिलीप वार्ष्णेय बदायूं के फैजगंज बिसौली में एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे जबकि लक्ष्मी वहीं पास के इंटर कॉलेज में पढ़ा करती थी।
विज्ञापन
दोनों में प्यार हुआ और फिर गृहस्थी सजाने का फैसला कर लिया। विधायक बनते ही दोनों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट घुली कि घर का झगड़ा सड़क पर आ गया। खैर पिछले तीन महीने से दोनों अलग रह रहे हैं।
लक्ष्मी गौतम यहां टीडीआई सिटी में रह रही हैं जबकि दिलीप वार्ष्णेय अपने चंदौसी के घर में हैं। दिलीप वार्ष्णेय ने बताया कि लक्ष्मी गौतम से एक व्यक्ति ने 16 जुलाई को उनकी बात कराई थी।
तब लक्ष्मी ने कहा था कि वह न तो उनके साथ रहेगी और न ही मुकुल से कोई संबंध है। वह तीसरे व्यक्ति से शादी करेगी। दिलीप ने बताया कि वह एक आईएएस से शादी करने जा रही है। हालांकि वह कौन है और कहां तैनात है यह वह नहीं बता सके।
मुझे शादी नहीं करनी, बच्चे पालूंगी
जब हमने लक्ष्मी गौतम से उनके पति दिलीप वार्ष्णेय द्वारा शादी के बारे में लगाए जा रहे आरोप पर बात की तो बोलीं, देखिए दिलीप के पास कोई काम नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि वह किसी आईएएस को जानती भी नहीं। उन्हें अपने बच्चे पालने हैं। फिलहाल शादी करने का कोई विचार नहीं है।