{"_id":"5fb12ebc4c560f30631f0ae4","slug":"youth-s-body-found-hanging-from-sari-s-noose-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, घटना के समय परिजन गए थे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, घटना के समय परिजन गए थे बाहर
Sun, 15 Nov 2020 07:05 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडु गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे रामजीत (32) पुत्र श्यामलाल का शव उसके ही घर मे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसके परिवार वाले घर में नही थे। जब घर वाले आए और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नही आई। तब खिड़की से देखा तो शव लटका दिखा।
विज्ञापन
इस पर परिवार वाले शोर मचाने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ललित सिंह ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस उपनिरीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नही हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन