फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth Mangal Dal delegation submitted memorandum to SE in protest against undeclared deduction

अघोषित कटौती के विरोध में युवक मंगल दल के प्रतिनिधिमंडल ने एसई को सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 Apr 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Youth Mangal Dal delegation submitted memorandum to SE in protest against undeclared deduction
रार्ट्सगंज में बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपते युवक मंगल दल के कार्यकर? - फोटो : SONBHADRA
युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता (एसई) को ज्ञापन सौंपा। भीषण गर्मी को देखते हुए अघोषित कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में महज छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। इससे आम जनमानस के साथ पशु-पक्षियों को भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 और नगरीय क्षेत्रों में 24 घंटे की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे ठेंगा दिखा रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। युवक मंगल दल के कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष अजय केशरी, जिला कार्यसमिति सदस्य बिरजू पटेल, सदर ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र मौर्या, अशोक मौर्या, राजेश पटेल, सुनील पटेल, विजयानंद, बिहारी, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रात भर में मिली बस चार घंटे बिजली
ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुरमा फीडर से अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुरमा फीडर के लोग परेशान हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। बुधवार की रात में ही करीब 11 बार बिजली कट गई। पूरी रात में महज 3-4 घंटे ही बिजली मिल सकी। कटौती से उपभोक्ताओं को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से मिट्टी के तेल का वितरण बंद कर दिया गया है। अब बिजली भी नहीं दी जा रही। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जब शिकायत की जाती है तो विभागीय अफसर ऊपर से कटौती होने की दलील देते हैं। इस बाबत जेई अरुण कुमार व भागीरथ का कहना है कि लोकल स्तर पर कटौती नहीं हो रही है। कंट्रोल रूम से जितनी बिजली मिल रही, उतनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed