फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in face-to-face collision of bikes

बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 13 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in face-to-face collision of bikes
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के गौरघट्टी के पास शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोपन भेजने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सांय करीब चार बजे गौरघट्टी के पास चोपन की ओर से जुगैल की तरफ जा रही बाइक की विपरित दिशा से आ रही मोटर साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सड़क के किनारे करने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दिया। इसी बीच एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी चोपन ले जाया गया। सीएचसी चोपन में मृतक के परिजनों ने बताया कि दिनेश जुगैल से अपने घर करगरा की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था, रास्ते मेें मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। उधर अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सिंदूरिया निवासी 38 वर्षीय शशांक पांडेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय और 28 वर्षीय बृजेश कुमार बिहारी के ने बताया कि वे लोग चोपन की तरफ से जुगैल जा रहे थे। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पीएम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed