फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to electrocution in mixer

मिक्सर में करंट उतरने से युवक की मौत

Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in mixer
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में बुधवार की रात मिक्सर में करंट उतरने से अशोक (34) झुलस गया। घटना की सूचना होने पर आसपास के लोग युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि लखनऊ के बुधेश्वर बिहार कॉलोनी निवासी अशोक पुसौली गांव में एक किराए के मकान में रह कर दुकान पर काम करता था। बुधवार की रात करीब पौने आठ बजे वह कमरे में अकेला था। उसने कोई सामान पीसने के लिए मिक्सर चालू किया। मिक्सर में करंट उतरने से वह झुलस कर अचेत हो गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे लोग उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार की अलसुबह मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed