फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies after falling in dry well

कुएं में गिरने से युवक की मौत

Mon, 23 May 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in dry well
करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में रविवार की रात आंधी-बारिश के दौरान सूखे कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सिरसिया ठकुराई निवासी राजेंद्र (35) रोजाना मजदूरी के लिए सुबह ही घर से निकल जाता था और देर शाम लौटता था। रविवार की देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन आंधी-बारिश के चलते पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह रमपथरा के पास सूखे कुएं में लाश देखी गई। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने छानबीन की। करमा एसओ राजेश सिंह ने बताया कि राजेंद्र ने शराब का सेवन कर लिया था। आंधी, बारिश के दौरान रास्ता न दिखने के कारण कुएं में गिरने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed