{"_id":"5e778f128ebc3e774f34e889","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-truck-sonbhadra-news-vns5172245105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक से दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की अलसुबह आश्रम मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की अलसुबह आश्रम मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अभिषेक कुमार उर्फ सुशील (18 वर्ष) पुत्र संजय कुमार निवासी गोविंदपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक युवक किसी कार्य से अपने घर से आश्रम मोड़ आ रहा था।इस दौरान युवक हादसे का शिकार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक जैसे ही दुद्धी मार्ग से होते हुए मुख्य तिराहे पर पहुंच ही रहा था कि म्योरपुर की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक रोकने के लिए शोरगुल मचाया, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक नहीं रुका।इससे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन घटनास्थल पर ही दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। सूचना के बाद थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने ट्रक को हटवाकर युवक के शव को का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।