फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth died in suspicious condition, dead body was lying in the drain

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, नाली में पड़ा था शव

Wed, 23 Feb 2022 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Youth died in suspicious condition, dead body was lying in the drain
ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में बुधवार को आदिवासी युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव नाली में पड़ा था। चर्चा है कि नाली में डूबने से उसकी मौत हुई है। हालांकि नाली में महज एक फीट ही गहरी होने से तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खैरटिया टोला निवासी माणिक चंद चेरो (30) मंगलवार की रात सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। मां रामदेई के मुताबिक इसके बाद से ही वह वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश नाली में पड़ी थी। नाली में शव देख लोग सहम गए। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली महीनों से जाम है। कई बार उसकी सफाई के लिए डीएम और एसडीएम को पत्र भेजने के साथ प्रदर्शन भी किया था लेकिन इसका कोई असर प्रशासन पर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार गुहार लगाई लेकिन नाली की सफाई नहीं हुई। अपना दल एस नेता शिवदत्त दुबे ने बताया कि नाली की वर्षों से सफाई न होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं चौकी इंचार्ज राकेश राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed