{"_id":"64e88441ca6c4e43ef0c3145","slug":"youth-died-in-road-accident-in-sonbhadra-who-going-for-teej-happiness-turned-into-mourning-2023-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: तीज लेकर गए ममेरे भाई की सड़क हादसे में मौत , मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: तीज लेकर गए ममेरे भाई की सड़क हादसे में मौत , मातम में बदली खुशियां
Fri, 25 Aug 2023 04:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Aug 2023 04:06 PM IST
सार
यूपी के सोनभद्र जिले के हाथीनाला गढ़गड़वा के पास सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार राजकुमार निवासी ग्राम पंचायत सिरसिया के गढवा-कुसाही की मौत हो गई। हादसा सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के हाथीनाला गढ़गड़वा के पास सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार राजकुमार निवासी ग्राम पंचायत सिरसिया के गढवा-कुसाही की मौत हो गई। हादसा सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार अपने मामा रामकेश के लड़के का तीज लेकर हाथीनाला थाना क्षेत्र के गढ़गड़वा ऑटो पर सवार होकर गया था।
विज्ञापन
ऑटो में पांच लोग सवार थे। सिरसिया ग्राम प्रधान राधेश्याम पटेल ने बताया बीती रात लगभग 12 बजे वापसी के समय टर्निग मोड़ हाथीनाला गढ़गड़वा के लगभग अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर में चोट लगने के कारण राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसके साथ मौजूद परिजनों ने आननफानन उसे सीएचसी चोपन लेकर पहुंचे। जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। तीज की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन