फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth died after being shot by hunters, case registered against three

Sonebhadra News: शिकारियों की गोली से हुई थी युवक की मौत, तीन पर केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Youth died after being shot by hunters, case registered against three
अनपरा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में गोली लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। छानबीन में पता चला है कि जंगली सूअर का शिकार करने गए शिकारियों की गोली से युवक की मौत हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी राजेश गोंड कुलडोमरी के टोला खोड़िया में अपने ससुराल में रहता था। रविवार को वह बकरी चराने के लिए जंगल की ओर गया था। शाम को उसकी लाश जंगल में रक्तरंजित हाल में मिली। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। परिजन डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात एएसपी कालू सिंह और सीओ पिपरी आशीष मिश्र ने अनपरा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि जंगली सूअर का शिकार कर रहे कुछ लोगों की गोली से राजेश की मौत हुई है। मृतक के ससुर जवाहर की तहरीर के आधार पर दीपचंद व दो अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के गांव में लगातार दबिश की जा रही है।
विज्ञापन

शिकारियों का पहले भी लोग बने हैं शिकार
जंगली जानवरों का शिकार जिले में धड़ल्ले से हो रहा है। जंगली सूअर सहित अन्य जानवर उनके निशाने पर हैं। कई बार जानवर के शक में इंसानों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ माह पहले संदिग्ध हाल में गोली लगने से करमा क्षेत्र में एक युवक की मौत हुई थी। छानबीन में वहां भी शिकारियों की गोली लगने की बात सामने आई थी। हालांकि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर विवाद में गोली मारने के आरोप में केस दर्ज किया था। रविवार को ही जुगैल में पशुओं के लिए बिछाए गए तार में प्रवाहित करंट से युवक की मौत हुई। पिछले साल म्योरपुर में शिकारियों ने तेंदुए का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed