फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth Day celebrates the birthday of Vivekananda

युवा दिवस के रूप में मना विवेकानंद का जन्मदिन

Thu, 12 Jan 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 12 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Day celebrates the birthday of Vivekananda
राबर्ट्सगंज संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दीप प्रज्जवलित करते प्राचार्य डा.गोपाल सिंह।
युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षक और बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आदर्श इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद ने मातृभूमि की रक्षा के लिए त्याग किया उसी प्रकार से हम सभी को करना चाहिए। अजीत सिंह, रमेश जायसवाल, विकास मिश्रा, अंकित, अखिलेश, अतुल पांडेय, राहुल, कैलाश आदि मौजूद रहे।  स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय में चुर्क प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे और प्राचार्या शिल्पा भोला ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के चरित्र में जो महानता है वो उनकी सुशिक्षित एवं विचारशील माता की शिक्षा का परिणाम है। उपप्रधानाचार्य विजयानन्द पाण्डेय, यमुना सिंह यादव, मनोज राय, आरके शर्मा, नीरज श्रीवास्तव, संजय मौर्या आदि मौजूद रहे। संत कीनाराम महिला पीजी कालेज में संत कीनाराम पीजी कालेज, संत कीनाराम महिला पीजी कालेज और संत कीनाराम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 1863 में हुआ था। पीआरओ जीपी सिंह, डीपी सिंह, प्रशांत, पुरूषोत्तम तिवारी आदि मौजूद रहे। ्रडीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रूप में मना। प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि विश्व भर में ज्ञान का डंका बजाने वाले स्वामी जी केवल संत ही नहीं देशभक्त, कुशल वक्ता, विचारक, लेखक एवं मानव-प्रेमी थे।  चोपन: नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई। मुख्य वक्ता रामाशीष, विशिष्ट अतिथि शिवम अग्रहरि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र शास्त्री, सुरेश तिवारी, राजेश अग्रहरि, हरिशंकर, सुरेंद्र बरनवाल, प्रवीण शुक्ल, अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


 शाहगंज:  स्वामी  विवेकानंद बाल विद्या मंदिर ओदार में आयोजित त्रिदिवसीय विवेकानंद जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एनटीपीसी के पूर्व महाप्रबंधक श्रीराम पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए गए मार्ग पर चलना होगा। विशिष्ट अतिथि विहिप के संगठन मंत्री अंबरीष सिंह ने कहा कि स्वामी जी राष्ट्रभक्त सन्यासी थे। कार्यक्रम के दौरान तीसरे दिन खिताबी मुकाबला गुरुवार को नौगढ और गुरेठ के बीच खेला गया। जिसमें नौगढ की टीम ने 3.2 से गुरेठ को हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असहाय गरीबों में कंबल वितरण किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जगदीश शुक्ल, गंगासागर दूबे, हिमांशु सिंह, प्रेमनाथ चौबे, राजेश मिश्र, उमाकान्त मिश्रा, डॉ. प्रसन्न सिंह पटेल, मधुसूदन सिंह मौजूद रहे। पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। संरक्षक सुरेश तिवारी ने कहा कि युवा चाहे तो देश को महान बना सकता है। संदीप श्रीवास्तव, श्रवण पांडेय, योगेंद्र देव, बिमलेंद्र पांडेय, सागीर खां आदि मौजूद रहे। दुद्धी: भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में विवेकानंद जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. रामलोचन यादव ने कहा कि विवेकानंद यदि अध्यात्म धर्म और वेद की बात करते हैं तब भी कहीं न कहीं से राष्ट्रवाद की ही झलक आती है। प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी, आरजू सिंह, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. प्रभात पाण्डेय, डॉ. रामसेवक यादव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मनोज प्रजापति मौजूद रहे।


ओबरा: पीजी कालेज ओबरा में स्वामी विवेकानंद जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि विज्ञान संकाय के डॉ.केके सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अमरेश यादव, अनिकेत श्रीवास्तव, दीपक, रोशनलाल, अंकित, शशांक पांडेय, मुकेश जायसवाल, राका यादव, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed