{"_id":"4e41fb3da613e2bec91443556e5657f5","slug":"youth-congress-blew-effigy-of-pollution-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने प्रदूषण विभाग का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने प्रदूषण विभाग का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित बग्घानाला तिराहे पर गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण विभाग का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर प्रदूषण की रोकथाम के लिए समुचित प्रबंध नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
लोकसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी की ओर से मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि दक्षिणांचल में चल रही फैक्ट्रियां, कोयला, बालू, गिट्टी, भस्सी का परिवहन, खनन क्षेत्र में धूल के गुब्बार के बावजूद पानी का छिड़काव न कराया जाना प्रदूषण की प्रमुख वजह है। अगर 10 दिन के भीतर समुचित प्रबंध नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। ओबरा विधानसभा अध्यक्ष रवि शुक्ला और लोकसभा महासचिव अखिलेश पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में भी धूल के गुब्बार से निजात के लिए पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
अगर यही स्थिति रही तो समूचा जिला प्रदूषण की चपेट में आ जाएगा। कहा कि अब युवा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। पुतला दहन करने वालों में विजय पटेल, अमन तिवारी, समसेर अंसारी, अरुण कुमार सिंह, आदित्य चौधरी, राजेश, सोनू पटेल आदि रहे।