{"_id":"616e7d168ce29007265bb2ba","slug":"youth-commits-suicide-after-15-days-of-grandfather-death-in-sonebhadra-uproar-among-family-members","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: दादा की मौत के 15 दिनों बाद पोते ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: दादा की मौत के 15 दिनों बाद पोते ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
Tue, 19 Oct 2021 01:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:38 PM IST
सार
सोनभद्र के ऐलाही गांव निवासी दिलीप (20) सोमवार की रात खाना खाकर घर से निकला। इसके बाद वह घर नहीं आया। मंगलवार सुबह उसका शव बिजली के टॉवर में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। 15 दिन पहले दादा की मौत हुई थी।
विज्ञापन
मृतक दिलीप
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
सोनभद्र जिले के ऐलाही गांव में सोमवार की रात युवक ने बिजली के टॉवर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 15 दिन पहले उसके दादा की भी मौत हुई थी। इसके बाद से ही वह तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करमा थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव निवासी रामजग यादव का पुत्र दिलीप (20) सोमवार की रात खाना खाकर घर से निकला। इसके बाद वह घर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर खड़े बिजली के टॉवर में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला।
मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने छानबीन की। पिता रामजग के मुताबिक चार अक्तूबर को दादा रामदेव यादव का निधन हो गया था। रविवार को त्रयोदशाह कार्यक्रम था। इसके दूसरे दिन ही वह सोमवार की रात अचानक घर से निकल गया था। दिलीप की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

करमा थाने के एसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।