फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth attacked with sharp weapon, two injured including woman in assault

धारदार हथियार से युवक पर हमला, मारपीट में महिला समेत दो घायल

Thu, 20 Jan 2022 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon, two injured including woman in assault
सदर कोतवाली क्षेत्र के चपरासी गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर परासी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से ओमप्रकाश को घायल कर दिया। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया। जिला अस्पताल में दोनों तरफ से घायल युवक और दूसरे पक्ष की घायल महिला का उपचार हुआ। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed