फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man who came to offer tilak died after colliding with pillar

तिलक चढ़ाने आए युवक की पिलर से टकराकर मौत

Wed, 30 Mar 2022 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Young man who came to offer tilak died after colliding with pillar
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में मंगलवार की रात तिलक चढ़ाने आए युवकों की बाइक रेलवे क्रासिंग के समीप पिलर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा से बाइक सवार युवक मंगलवार की रात में जाताजुआ गांव में बाबूलाल गोंड के लड़के का तिलक चढ़ाने आए थे। तिलक चढ़ाकर रात करीब नौ बजे लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक महुआरिया रेलवे फाटक के अंडरपास पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के उपरांत पारस (35) पुत्र छोटेलाल निवासी अम्माटोला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्जुन कुमार (36) की स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed