फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man who came home to attend cousin's wedding dies in road accident

Sonebhadra News: चचेरे भाई की शादी में शामिल होने घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Young man who came home to attend cousin's wedding dies in road accident
कोतवाली क्षेत्र के मोराही गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र रामचंद्र मंगलवार दोपहर एक बजे बाइक से कहीं जा रहा था। घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर मोराही गांव के समीप सामने से आ रहे भूसा लदे पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हेलमेट न होने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। हादसे के बाद पिकअप भी पलट गया। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर मृतक अनिल की मां, पिता सहित अन्य का रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दो साल से वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। दस दिन पहले वह अपने परिवार में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। दो दिन बाद उसे मधुपुर में अपने भाई के साले की शादी में भी शामिल होना था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर घर में सभी लोग खाना खाकर सो गए। अनिल भी घर में सोया हुआ था। इसी दौरान कब उठकर वह बाइक से बाहर चला गया। किसी को पता नहीं चल पाया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed