फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man missing and bike found abandoned near canal in sonbhadra

Sonbhadra News: ससुराल से घर के लिए निकला युवक लापता, नहर के किनारे लावारिस हाल में मिली बाइक

Sat, 09 Nov 2024 01:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Nov 2024 01:50 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जहरा गांव का रहने वाला शख्स अपने ससुराल से बाइक से घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। खोजबीन शुरू हुई तो उसकी बाइक नहर के किनारे लावारिस हाल में मिली। 

विज्ञापन
Young man missing and bike found abandoned near canal in sonbhadra
नहर के किनारे मौजूद परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जहरा गांव निवासी युवक संदिग्ध हाल में लापता हो गया। वह शुक्रवार को अपने ससुराल से घर के लिए निकला था। रास्ते में भरुहा गांव के पास नहर के किनारे उसकी बाइक लावारिस हाल में मिली है। उसका फोन भी बंद है। घटना से परिजन परेशान हैं। वहीं सूचना पाकर पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जहरा गांव निवासी अंगद कोल (30) गत चार नवंबर को करमा स्थित बैंक शाखा से रुपये निकाल कर समूह का पैसा जमा करने के लिए निकला था। वहां से वह अपने ससुराल सरंगा चला गया। ससुराल में आयोजित पूजा-पाठ में शामिल होकर वह शुक्रवार को अपने घर के लिए निकला। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उससे संपर्क साधना शुरू किया तो मोबाइल फोन बंद था। 
विज्ञापन




शनिवार की सुबह भरुहां गांव के पास मुख्य घाघर नहर किनारे उसकी बाइक लावारिस हाल में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन युवक का सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अंगद की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed