फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man killed in the accident, nine injured

हादसे में युवक की मौत, नौ घायल

Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 छत्तीसगढ़ के कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौटते समय बोलेरो-ट्रेलर के बीच रविवार की देर शाम चंदौरा चौक पर भिड़ंत हो गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई, नौ लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर  है।
विज्ञापन



दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा एवं कोरची तथा बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव से कुछ लोग छत्तीसगढ़ के कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए गए थे। रविवार की देर शाम वापस आते समय चंदौरा चौक के पास बोलेरो व ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव निवासी राजू प्रसाद (25) की ही मौत हो गई। दुद्धी कोतवाली के सरडीहा गांव निवासी चालक धनेश कुमार (30), विमला (45), काजल (12), संजय (3), हरी प्रसाद (30), लीलावती(27), बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव निवासी जिवसीया (30) व भगवंती (50) गंभीर रुप से घायल हो गईं। उधर,करमा बाजार में सोमवार की सुबह सवा आठ बजे स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार अंकित मौर्या (38) घायल हो गया। 
विज्ञापन



बभनी: थाना क्षेत्र के बभनी कोल डिपो के समीप सोमवार की शाम पिकअप के धक्के से    बाइक सवार बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव निवासी राजमन (30) व आरंगपानी निवासी मिश्रीलाल (25) घायल हो गए। चिकित्सकों ने राजमन का पैर  टूट जाने पर जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed