{"_id":"5f91c3be8ebc3e9b8d707ed4","slug":"young-man-killed-by-wild-pig-attack-brother-injured-sonbhadra-news-vns5543862163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले से एक भाई की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले से एक भाई की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के जौराही गांव में सुअर के हमले से हुई मौत के बाद घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : SONBHADRA
बभनी। क्षेत्र के जौराही गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जंगली सुअर ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना में घायल किसान जयनिंद्र कुमार शाह (43) की मौत हो गई जबकि उनके बड़े भाई मनिंद्र (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बभनी सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जौराही निवासी जयनिंद्र कुमार शाह पुत्र स्व. मोतीलाल पाही पर गया था। जयनिंद बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे खेत में हल लेने के लिए गया। उसी वक्त अरहर के खेत में छिपे जंगली सुअर ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जयनिंद्र की चीख सुनकर उसके बड़े भाई मनिंद्र बचाने के लिए दौड़े तब तक छोटे जयनिंद्र की मौत हो चुकी थी। भाई को जंगली सुअर ने मौत के घाट उतार दिया था। जंगली सुअर ने मौके पर पहुंचे मनिंद्र पर भी हमला कर दिया जिससे मनिंद्र गंभीर रूप से घायल कर दिया। मनिंद्र की चिल्लाने की आवाज सुनकर भतीजा आनंद कुमार लाठी लेकर पहुंचा तो जंगली सुअर वहां से भाग गया। आनंद ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान दिनेश गुप्ता को दी। प्रधान ने तत्काल वन विभाग और बभनी थाने को सूचित किया। वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंची। घायल पड़े मनिंद्र को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई जगपत कुमार शाह ने सूचना दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
-
इनसेट
जौराही में जंगली सुअरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
बभनी। जौराही गांव में जंगली सुअर के हमले में एक भाई की मौत और दूसरे के घायल होने की घटना से लोगों में दहशत है। इस घटना से जयनिंद्र के परिवार में मातम है। शोक में गांव में कुछ घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
ग्रामीण लालबहादुर, लक्ष्मीनारायण, जगपत, दिनेश कुमार ने बताया कि खेत से कुछ दूरी पर जंगल है। इससे क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बना रहता है। फसल तैयार होते ही जंगली सुअर गांव में घुसकर फसलों को खा जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। अब जंगली सुअर हमला भी करने लगे हैं। ऐसे में हमेशा खतरा बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि जंगली जानवर फसल खाने के लिए गांव की ओर आते हैं। वनकर्मियों को जंगल के किनारे सीमावर्ती इलाकों में लगाया गया है, ताकि जंगली जानवर गांव की ओर न आ सकें। कहा कि ग्रामीण सतर्क रहें और जानवरों से दूरी बनाकर रहें। जंगली सुअर से किसान की मौत की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है ताकि परिवार की मदद की जा सके।