फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man from Robertsganj dies in road accident in Rishikesh

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज निवासी युवक की ऋषिकेश में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

Wed, 17 Aug 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Aug 2022 10:19 PM IST
सार

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुए सड़क हादसे में घायल  रॉबर्ट्सगंज निवासी आशीष केसरी की मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार देर शाम उसका शव रॉबर्ट्सगंज स्थित घर लाया गया। 

विज्ञापन
young man from Robertsganj dies in road accident in Rishikesh
एंबुलेंस से लाया गया शव - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुए सड़क हादसे में घायल  रॉबर्ट्सगंज निवासी आशीष केसरी की मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार देर शाम उसका शव रॉबर्ट्सगंज स्थित घर लाया गया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आशीष केसरी (24) अपने दो दोस्तों के साथ केदारनाथ दर्शन करने के लिए गया था।

विज्ञापन


केदारनाथ दर्शन करने के बाद आशीष अपने एक दोस्त के साथ ऋषिकेश पहुंचा। मंगलवार को किराए पर एक बाइक लेकर मंदिर जा रहा था। श्रीनगर एनएच पर बागवान के पास एक प्राइवेट बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आशीष केसरी और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के कुछ देर बाद ही रुद्रप्रयाग दौरे से देहरादून आते हुए एक कैबिनेट मंत्री ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान आशीष केसरी जिंदगी की जंग हार गया। जबकि दोस्त का इलाज चल रहा है। रॉबर्ट्सगंज निवासी आशीष केसरी बेकर्स की दुकान चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed