फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man commits suicide by hanging himself after a dispute with his wife

Sonebhadra News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 19 Apr 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself after a dispute with his wife
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव के खैरटिया टोला में बुधवार की रात युवक ने घर के बड़ेर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मधुबन गांव के खैरटिया टोला निवासी श्याम नारायण गोंड (28) मजदूरी करता था। बुधवार की रात घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर पत्नी घर से बाहर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो श्याम नारायण ने नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर बड़ेर के सहारे लटक गया। भोर में पत्नी घर आई तो श्याम नारायण का शव फंदे पर लटकता देख सन्न रह गई। परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजनों से सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को नौ साल की एक बेटी है। कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर ने बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed