फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man commited suicide by hanging himself last night in sonebhadra after his marriage date fixed in day

सोनभद्र: दिन में तय हुई शादी की तारीख, रात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान , परिजनों में कोहराम

Sat, 26 Mar 2022 11:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

सोनभद्र के नधिरा गांव निवासी रामजी (22) ने बीती रात संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दिन में उसकी शादी की तारीख तय हुई थी।

विज्ञापन
young man commited suicide by hanging himself last night  in sonebhadra after his marriage date fixed in day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनभद्र के नधिरा गांव में शुक्रवार की रात युवक ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। घर से थोड़ी दूर पर उसका शव पेड़ से लटकता मिला। शुक्रवार को ही उसकी शादी की तारीख तय हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


बभनी  थाना क्षेत्र के  नधिरा गांव निवासी हुकुमचंद का पुत्र रामजी (22) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिवार के लोग टहलने के लिए बाहर गए तो घर से 100 मीटर दूरी पर पलास के पेड़ में गमछा के सहारे रामजी का शव फंदे पर लटकता मिला। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

11 मई को होनी थी शादी 

बेटे की मौत की खबर लगते ही मां मानकुंवर बिलख पड़ी। पिता हुकुमचंद ने बताया कि शुक्रवार को शादी की तिथि निश्चित कर आया। बेटे की शादी 11 मई को अमवार में होनी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed