फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man caught and beaten on charges of theft

चोरी के आरोप में युवक को पकड़ कर पीटा

Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man caught and beaten on charges of theft
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेंधुरी गांव में शुक्रवार की रात कुछ ग्रामीणों ने चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेंधुरी गांव में शनिवार की अर्धरात्रि के बाद एक युवक खलिहान में रखे धान के बोरों को चुराने लगा। इसकी जानकारी होने पर कुछ ग्रामीणों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने 112 नंबर पर चोरी के आरोपी की पिटाई किए जाने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंच गई और नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। नशेड़ी नशीला पदार्थ क्रय करने के लिए चोरी कर रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी कई लोगों की चोरी कर चुका है। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा कर चोरी के आरोपी को कब्जे में ले लिया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि चोरी के आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed