{"_id":"66cea5156b2c4026b9034d1a","slug":"young-man-beaten-to-death-with-stick-and-another-injured-in-sonbhadra-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में युवक की हत्या: लाठी- डंडे से पीट- पीटकर ली जान, राधाकृष्ण मंदिर में मामूली बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में युवक की हत्या: लाठी- डंडे से पीट- पीटकर ली जान, राधाकृष्ण मंदिर में मामूली बात पर हुआ था विवाद
Wed, 28 Aug 2024 10:00 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:00 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक युवक की लाठी- डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार की रात गांव के ही एक युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
यह है मामला
मचबंधवा में स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे चकसानी गांव निवासी सुखसिंह पुत्र जवाहर पहुंचा और वहां मंदिर के पुजारी संजय कुमार से उलझ गया। गाली-गलौज करने लगा। इस पर पुजारी ने गांव के रामनयन अध्यापक और कृष्णानंद क्षेत्र पंचायत सदस्य को बुलाया। इन लोगों को भी वह मारने पीटने के लिए दौड़ाने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान मारपीट की सूचना पर गांव का नंदू और राजन भी मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचते ही सुखसिंह ने नंदू पर लाठी से प्रहार किया, जिससे वह वही गिर गया। जब उसको बचाने के लिए राजन आगे बढ़ा तो उसे भी सिर पर चोट लगी। शेष तीन लोग पुजारी संजय कुमार, रामनयन और कृष्णानंद छूप गए।
विज्ञापन
सिर पर चोट लगने से नंदू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राजन घायल हो गया। घटना की सूचना पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल राजन को बभनी सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। उधर, मौत की खबर लगते ही नंदू के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी ललिता देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि पुजारी संजय कुमार, अध्यापक रामनयन और क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना हुई छानबीन की जा रही है।
मृतक की पत्नी ललिता देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि पुजारी संजय कुमार, अध्यापक रामनयन और क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना हुई छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन