फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man beaten to death by wild elephants

Sonebhadra News: जंगली हाथियों ने युवक को पटक कर मार डाला

Tue, 10 Oct 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death by wild elephants
बभनी (सोनभद्र)। यूपी सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत जंगली हाथियों के झुंड ने सोमवार की शाम एक युवक को पटक कर मार डाला। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जंगली हाथियों का झुंड बार्डर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे सीमावर्ती गांव के लोगों में दहशत का माहौल हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर के फोकली मेंढारी निवासी राजू श्यामले (22) सोमवार की देर शाम वह वाड्रफनगर से अपने साथियों के साथ बाइक से गांव आ रहा था। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में कक्ष क्रमांक आरएफ 755 के पास जंगली हाथियों के झुंड ने उनको घेर लिया। उसके साथी बच निकलने में कामयाब रहे, मगर राजू हाथियों के बीच फंस गया। जंगली हाथियों ने राजू को घेर लिया और मौके पर ही उसे पटक कर मार डाला। पुलिस और रेंजर रामनारायण राम की टीम ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को तत्काल 25 हज़ार की सहायता राशि उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन

ठंड की शुरुआत में झुंड में आते हैं हाथी
छत्तीसगढ़ के जंगलों से भटककर हर साल ठंड की शुरुआत में ही झुंड में जंगली हाथी आते हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के साथ ही बभनी क्षेत्र में कई गांवों में भी हाथियों के झुंड ने खूब उत्पात मचाया था। इस दौरान कई कच्चे मकान धराशायी कर दिए थे। एक बार फिर जंगली हाथियों के आने से सीमावर्ती गांव के लोगों में दहशत है। वन एवं पुलिस विभाग की टीम लगातार हाथियों के दल पर नजर बनाए हुए हैं। हाथियों के दल को सेंचुरी एरिया में वापस भगाने के लिए प्रयास चल रहा है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से एहतियातन सुरक्षा बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंचुरी एरिया से भटककर हाथियों का दल जंगल में आ गया है। सोमवार को एक युवक की जान भी हाथियों ने ले ली। टीम लगातार हाथियों की निगरानी में लगा हुआ है। - रामनारायण राम, वन क्षेत्राधिकारी-वाड्रफनगर, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed