फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man attacked girlfriend with sharp weapon in sonbhadra

सोनभद्र: युवक ने धारदार हथियार से प्रेमिका पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Nov 2021 05:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 05:51 PM IST
सार

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने आशनाई के चक्कर में प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Young man attacked girlfriend with sharp weapon in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने आशनाई के चक्कर में प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करने में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी मिर्जापुर के चुनार में एक युवक से हुई थी। वर्तमान में युवती अपने मायके में रहकर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में काम कर जीविकोपार्जन करती है। युवती का गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध है लेकिन कुछ माह से प्रेमी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे युवती घर से गांव में जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमी ने धारदार हथियार से युवती पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घायल विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि आरोपी युवक और घायल युवती के बीच प्रेम संबंध है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed