फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man and woman who went for picnic drowned in Kanhar river body of one was recovered in sonbhadra

Sonbhadra News: पिकनिक मनाने गए युवक-युवती कनहर नदी में डूबे, एक का शव बरामद; हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Fri, 01 Aug 2025 11:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में युवक-युवती कनहर नदी में डूब गए। युवती की तीन बहनें भी उसके साथ गई थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। युवक का शव बरामद हो गया था।

विज्ञापन
young man and woman who went for picnic drowned in Kanhar river body of one was recovered in sonbhadra
एसडीआरफ टीम खोजबीन करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी (मिनी गोवा) में शुक्रवार को पिकनिक मनाने गए एक युवती और युवक कनहर नदी में डूब गए। तेज बहाव में फंसकर वह बहकर दूर चले गए। घंटों प्रयास के बाद नदी में डूबे युवक की लाश बरामद हुई। युवती का देर रात तक पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


नो नेटवर्क क्षेत्र होने से पुलिस को भी घटना की जानकारी काफी देर बाद हुई। प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि ओबरा के सेक्टर नंबर 4 निवासी दीनानाथ त्यागी की चार बेटियां सिताबी (27), दीपा (22), रूपाली (20) और स्नेहा (19) शुक्रवार को अपने पड़ोसी भानु (22) के साथ पिकनिक मनाने अबाड़ी पहुंची थीं।
विज्ञापन


बताया गया कि सभी लोग कनहर नदी में नहा रहे थे। तभी शाम करीब 5:30 बजे अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी के तेज बहाव में स्नेहा और भानु बह गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक दोनों गहरे पानी में समा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

काफी प्रयास के बाद भानु का शव मौके से बरामद कर लिया गया। वहीं स्नेहा की तलाश देर रात तक चलती रही। मौके पर नेटवर्क की समस्या के कारण सूचना पुलिस तक देर से पहुंच पाई। भानु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मर्चरी भेज दिया गया है। वहीं एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर स्नेहा की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

शनिवार की सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कन्हर नदी में बारिश के कारण जलस्तर में अचानक वृद्धि आम बात है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed