फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young Be responsible

युवा बनें जिम्मेदार

Sun, 08 Nov 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 08 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young Be responsible
राष्ट्रीय मतदाता पंजीयन दिवस का आयोजन शनिवार को संत कीनाराम पीजी कालेज
विज्ञापन
में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

विद्यालय के बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की सलाह दी और कहा कि युवा देश के जिम्मेदार नागरिक बनें।


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जीएस प्रियदर्शी ने मां सरस्वती और बाबा कीनाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।

 इसके बाद कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदुस्तान को आजाद हुए सातवां दशक चल रहा है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसमें शासन-सत्ता के संचालन के लिए प्रतिनिधि का निर्वाचन मतदान के जरिए ही किया जाता है। उसके लिए मतदाता बनना प्रथम आवश्यकता है।

इस अवसर पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों वे अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं डीजिंगनेटेड पदाधिकारी से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं।

इसके लिए उन्होंने जिले के वेबसाइट पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा की व्यवस्था की भी जानकारी दी। इस मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने भविष्य के लिए स्वप्न देखना एवं स्वप्न को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें।

 अपना लक्ष्य अपनी क्षमता के अनुसार निर्धारित करें। डीएम ने महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम को कम समय की सूचना के बावजूद उत्कृष्ठ तरीके से संपन्न कराने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपालसिह, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को बधाई दी। गोपाल सिंह ने मतदाता पंजीयन एंव मतदाता पहचान पत्र की उपयोगिता, महत्ता पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने कहा कि जो छात्र एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों वे निश्चित रूप से पंजीयन कराकर मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें, एवं चुनाव में अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें।

 इस मौके पर एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय, तहसीलदार योगेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल, डा. सुषमा सिंह, अंकित कुमार सिंह, अधिवक्ता जेपी गुप्ता, हरीश सिंह, डीपी सिंह, पुरूषोत्तम तिवारी, राकेश धर दूबे, डा. रविंद्र प्रसाद मौर्या, डा. देवेंद्र लाल, योगेश सिंह, जितेंद्र नाथ तिवारी, अनीता, संध्या मौर्या, संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रिटायर्ड मेजर सतीश चंद श्रीवास्तव,

 एसके सिंह, रामप्रवेश सिंह, जेपी पाठक, सूरज कुमार, दिनेश, रामप्रवेश सिंह, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विनय मिश्रा, अमित सोनी, मनोज श्रीवास्तव, निलेश, निशा सिंह, प्रियंका मिश्रा, रामअचल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed