{"_id":"5a940d2192374b4bed353f05899d9236","slug":"yoga-exercises-made-enumerated-the-advantages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का कराया अभ्यास, गिनाए फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का कराया अभ्यास, गिनाए फायदे
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में योग शिविर लगाकर लोगों को योग सिखाया गया। इसमें पुरुष- महिला, छात्र-छात्राएं, बच्चे, बूढ़े सभी लोगों ने हिस्सा लिया। पतंजलि योग समिति की ओर से प्रशिक्षकों ने योग सिखाया। राबर्ट्सगंज स्थित मंडी समिति में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ जेसी विमल, डा. वी सिंह, कमल देव चौधरी, जितेंद्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह और कृष्ण कुमार जालान की ओर से संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
डीएवी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय और श्री एकेडेमी के बच्चों की ओर से मंच पर योग का क्रियात्मक प्रदर्शन किया गया। योग शिक्षक सुनील श्रीवास्तव और प्रियंका कुमारी की ओर से योग के समय ध्यान रखने योग्य सामान्य सावधानियों और उनके लाभ को बताया। मंच पर शिथिलीकरण, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, श्वासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन भ्रामरी प्राणायाम का प्रदर्शन किया। इसमें करीब डेढ़ हजार लोगों ने अनुशासित ढंग से आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकाल के अनुरूप क्रियात्मक प्रदर्शन और अभ्यास किया। संचालन मंडल अध्यक्ष पीके विश्वास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पतंजलि योग समिति के संरक्षक कमलदेव चौधरी ने किया।
राबर्ट्सगंज नगर पालिका पार्क में आरएसएस की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, भूपेश चौबे आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज स्थित सवेरा परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। राबर्ट्सगंज के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय में योग शिविर लगाया गया। ब्रह्मनगर स्थित मां वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षक सीजे तिलक ने स्कूल बच्चों और शिक्षकों को योग सिखाया। ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय तेंदू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रो. ताड़क नाथ तिवारी, डा. विमलेश कुमार त्रिपाठी, अजय प्रति तिवारी,बद्री प्रसाद पांडेय, हेमनाथ पांडेय, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे। चुर्क प्रतिनिधि के मुताबिक स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल परिसर में आरएएस यादव ने योग के नियमों के बारे में बताया। ओबरा प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय गांधी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं प्राणायाम शिविर लगाया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से प्रखंड प्रभारी राधा मोहन प्रजापति के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के मुख्य योग प्रशिक्षक विनोद कुमार शर्मा ने योगासन के बारे में बताया। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक टाउन क्लब मैदान में योगेश्वर डा. पीके विश्वास ने योग सिखाया।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर में मुनीश्वर, अनिल तिवारी, कैलाश कुंज द्वार पर डा. लवकुश प्रजापति और कुलभूषण पांडेय ने योग सिखाया। रेणुकूट: गांधी मैदान में आयोजित योग शिविर में पतंजलि योग समिति के राजनारायण योगी ने योग के बारे में बताया। इस मौके पर साधु सिंह, अनिल सिंह, केके सिंह, रमेश गुप्ता मौजूद रहे। कल्याण मंडपम में युवा भारत के जिला प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में योग शिविर लगा। योग प्रशिक्षक अजीत लाल सिंह के नेतृत्व में योग जागरूकता रैली निकाली गई। पिपरी आफिसर्स क्लब, हिण्डाल्को स्टाफ क्लब मेें भी योग शिविर लगा। म्योरपुर: खेल मैदान में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग शिविर लगा। मुख्य अतिथि एनपी सिंह, डा. लखनराम जंगली, रामविचार आदि मौजूद रहे।