फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yagya ended with immersion of Kalash

कलश विसर्जन के साथ हुआ यज्ञ का समापन

Tue, 24 May 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Yagya ended with immersion of Kalash
एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिसर स्थित श्रीराम जानकी व राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्रीमारुति महायज्ञ और भागवत महापुराण का समापन मंगलवार को हुआ। कलश के विसर्जन के बाद भंडारा हुआ जिसमें बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह यज्ञाचार्य डॉ. कौशलेंद्र व कौशल जी महाराज की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान वीके सिंह ने पुष्प अर्पित, वेदी पूजन, आरती के साथ अंतिम पूर्णाहुति दी। इसके बाद गाजे बाजे के साथ कॉलोनी चक्रमण करते हुए विधि विधान से सरोवर में कलश विसर्जन किया गया। महायज्ञ के भव्य भंडारे में एक सौ आठ कुंआरी कन्याओं को भोज कराया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम पांच बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से पुजारी पं. अजय शास्त्री, मंजुला सिंह, माया सिंह, अभय राज, अनिल गुप्ता, राजेश पांडेय, चैत राम पवार, अंकित सिंह गौतम, श्याम कार्तिक, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed