फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worship of Ravana Statue installed in Sonbhadra people consider Dashanan their ancestor

रावण की पूजा : UP के इस जिले में हुई मूर्ति की स्थापना, दशानन को मानते हैं अपना पूर्वज; विधि-विधान से हुआ पूजन

Sun, 13 Oct 2024 12:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 12:25 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के जामपानी गांव में विधि-विधान से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के लोगों ने रावण की मूर्ति स्थापित करवाई। साथ ही पूजन-अर्जन भी किया।

विज्ञापन
Worship of Ravana Statue installed in Sonbhadra people consider Dashanan their ancestor
सोनभद्र के जामपानी गांव में विधि-विधान से स्थापित की गई रावण की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा के अवसर पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान शनिवार को जामपानी गांव में रावण के मूर्ति की स्थापना कर विधि विधान से पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रावण को अपना पूर्वज मानने वाले लोग जमा हुए।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव के बड़ा देवस्थल स्थित विया पहाड़ी पर विशालकाय रावण की मूर्ति की स्थापना कर विधि विधान से शनिवार को पूजा की गई। इसको लेकर रावण को अपना पूर्वज बताने वाले लोग जमा हुए। पूरे उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मूर्ति स्थापना के साथ ही विधि-विधान से पूजा पाठ किया गया। पूजा-पाठ में कई गांव के लोग जमा हुए। इस मौके पर लोगों में प्रसाद का विवरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से पूजा का कार्यक्रम रासपहरी, बभनडीहा आदि स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जवाहर मरकाम, धर्मजीत, मोतीलाल, रामकिशुन, रामनाथ, रामस्वरूप, श्रीकिशन, सुनील, रामप्यारे, देवधारी, राजकुमार, पूरन सिंह, रंजीत, सुनील मरावी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed