फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   World Tribal Day: Sonbhadra said the SP State President, the government is snatching the rights of the tribals from the water, forest and land

विश्व आदिवासी दिवसः सोनभद्र ने बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष, जल-जंगल व जमीन से आदिवासियों का हक छीन रही सरकार

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
World Tribal Day: Sonbhadra said the SP State President, the government is snatching the rights of the tribals from the water, forest and land
चोपन ब्लॉक के पटवध में विश्व आदिवासी दिवस पर मानर बजाते सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश उत्तम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/सलखन। गैर समाजवादी पार्टी की सरकारों ने सदैव आदिवासियों का घोर उपेक्षा कर उत्पीड़न करने का काम किया है। जंगल में बाप दादाओं के समय से बसे आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन से अधिकार छीना जा रहा है। इसका उदाहरण उभ्भा कांड है। वहां पर आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए 11 निर्दोष आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसे समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। वे विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को पटवध स्थित राजा बलदेव दास बिडला इंटरमीडिएट कालेज परिसर में आयोजित आदिवासी सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले तीर-धनुष देकर उनका स्वागत किया गया। आगे उन्होंने कहा कि सपा सरकार हमेशा आदिवासियों का सम्मान और उनके उत्थान के लिए काम करती आई है। लेकिन भाजपा सरकार में केवल आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा आदिवासियों का हक उन्हें दिलाने का कार्य किया है और हमेशा उन्हें आगे बढ़ाना चाहा है। विशिष्ट अतिथि रहे समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने आदिवासियों को संबोधित किया और उनके हक हुकूक की लड़ाई जारी रखने की बात कहीं। पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़, वाराणसी स्नातक एमएलसी सिन्हा, शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, पुनवासी देहाती, जिलाध्यक्ष विजय यादव ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर कैलाश पनिका, रवि कुमार गौड़, सुनील गौड़, त्रिवेणी खरवार के साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समाज एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के आवास पहुंचे नरेश उत्तम
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोमवार को सुबह चुर्क के मुसही स्थित भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार के आवास पर पहुंच गए। यहां पूर्व सांसद ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। इस दौरान सपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में आदिवासी दिवस पर हुआ कार्यक्रम
दुद्धी। क्षेत्र के मल्देवा स्थित महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर आदिवासी दिवस मनाया गया। सबसे पहले बड़ा देव का सुमिरन किया गया। महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रामफल, अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौदार सिंह परस्ते, ललित सिंह गौड़, सदानंद, सुखदेव, राजकुमार, पूजा, अनिल सिंह, जीत सिंह, हीरामणि सिंह आदि रहे।
म्योरपुर: रासपहरी में आदिवासी बनवासी महासभा के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। आदिवासियों का उत्पीड़न बंद करने तथा उनके कला संस्कृति पर हमला बंद करने की मांग की गई। अध्यक्षता आदिवासी बनवासी महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोंड व संचालन कृपाशंकर पनिका ने किया। आदिवासियों ने करमा व शैला नृत्य का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंगरू प्रसाद, श्याम, मनोहर गोंड, शंकर गोंड, जवाहिर गोंड, दया राम गोंड, जगमोहन गोंड, शिव प्रसाद गोंड, अन्तलाल खरवार, रामरतन गोंड, आदि रहे। बभनडीहा में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अशर्फी सिंह, महिपत सिंह आदि मौजूद रहे।
दुद्धी ब्लॉक के धनौरा गांव में नन्हकू बाबा के धाम पर विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने नन्हकू बाबा व बूढ़ी माई का पूजन किया। इस दौरान 15 लाख रुपये से कल्याण मंडप बनाएं जाने के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर बिंदु जायसवाल ,संजय जायसवाल ,डॉ विनय श्रीवास्तव ,विवेक पांडेय ,कमलेश सिंह कमल , दशरथ मीरा सिंह मरकाम ,शीला मरावी ,अमर सिंह गोंड,प्रभु सिंह आदि रहे।

ग्रामीणों में मच्छरदानी वितरित
ओबरा। रेणुकापार के पनारी ग्राम पंचायत में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर अपना दल एस के रवींद्र सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरित की गई। कहा कि अनवरत आदिवासी ग्रामीणों की सेवा की जाती रहेगी। आदिवासी ग्रामीणों को जागरूक करते कहा कि बिना किसी प्रलोभन के एक अच्छे सशक्त और इमानदार प्रत्याशी का चुनाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed