{"_id":"61098a7d8ebc3e88d0185960","slug":"workers-strike-continues-for-arrears-of-salary-sonbhadra-news-vns604124914","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों का धरना जारी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों का धरना जारी-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा सी में कार्यरत मजदूरों के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों का अंबेडकर चौराहे पर धरना सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। श्रमिकों ने कहा कंपनी द्वारा श्रमिकों के चार माह के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया।
धरनास्थल पर श्रमिकों से मिलने पहुंचे सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा को संगठन के महामंत्री नागेंद्र प्रताप चौहान ने ज्ञापन देकर श्रमिकों का पक्ष रखते हुए कहा कि दुसान कंपनी लूट पर अमादा हो चुकी है। श्रमिकों के चार माह का बकाया वेतन हड़पना चाहती है। कंपनी के खिलाफ आरसी जारी होने के बावजूद प्रशासन अब तक कंपनी से उसकी वसूली नहीं करा पाया। कहा कि ओबरा सी परियोजना में श्रमिकों से बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य लिया जा रहा है। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सपा मजदूर के हक और न्याय के लिए उनके साथ खड़ी है। सदन के आगामी सत्र में ओबरा सी परियोजना में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह यादव ने कहा कि बकाया वेतन पाने के लिए श्रमिकों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है। श्रमिकों के बकाया वेतन का भुगतान कराया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सपा रमेश सिंह यादव, अनिल यादव, रमेश वर्मा, विपिन सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।