फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers should take the policies of SP to the public

सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Wed, 23 Jun 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the policies of SP to the public
चुर्क मोड स्थित सपा कार्यालय में युवजन सभा की बैठक को संबोधित करते युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलु ध - फोटो : SONBHADRA
समाजवादी पार्टी युवजन सभा की मासिक बैठक बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता कर रहे युवजनसभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने कहा कि देश व प्रदेश में छात्र, नौजवान, किसान विरोधी सरकार बैठी है। विद्यालय बंद है, बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला महासचिव रमेश यादव ने कहा कि हमें आगामी विधान सभा चुनाव में जिले के चारों विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीताना है। इसके लिए अभी से कार्यकर्ता कमर कस लें और अपने-अपने क्षेत्रों में सपा सरकार में हुए विकास और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। इस दौरान भाजपा छोड़कर आए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, जिला सचिव सुरेश पटेल, जितेंद्र बियार, इलियास, संजय जायसवाल, राजकुमार यादव, काजिम खां, राजेश कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, संतकुमार यादव, नसरुद्दीन इदरीसी, रामप्रवेश प्रजापति, लल्लू भारती, अमरनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed