फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   workers ran away after Snake entered in power sub station in sonebhadra power supply in many villages stalled

सोनभद्रः विद्युत सब स्टेशन में घुसा सांप, भाग खड़े हुए कर्मी, ठप हुई सैकड़ों गांव की आपूर्ति

Mon, 20 Sep 2021 12:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

सोनभद्र के नगवां ब्लॉक स्थित दुबेपुर उपकेंद्र में कर्मचारियों ने स्विच के पास ही एक बड़ा सांप देखा। सांप की फुंकार पर कर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी। 

विज्ञापन
workers ran away after Snake entered in power sub station in sonebhadra power supply in many villages stalled
सांप को मारकर निकाला गया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खतरनाक सांपों के लिए चर्चित यूपी के सोनभद्र जिले में एक सांप का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। सांप के कारण रविवार को सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र के अंदर घुसे सांप को भगाने में बिजली कर्मचारियों के भी छक्के छूट गए। काफी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद सांप को मारकर निकाला, तब आपूर्ति बहाल की जा सकी।

विज्ञापन


मामला नगवां ब्लॉक के दुबेपुर उपकेंद्र का है। रविवार की सुबह पांच बजे मेन लाइन कटी थी। करीब 8.30 बजे बिजली आने पर पावर सप्लाई चालू करने गए कर्मचारियों ने स्विच के पास ही एक बड़ा सांप देखा। सांप की फुंकार पर कर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी।
विज्ञापन


डरे सहमे बिजली कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद साथी कर्मचारियों को बुलाकर सांप को मारकर निकाला, तब जाकर सप्लाई चालू हो पाई। इसके चलते शेड्यूल से एक घंटे देर करीब 9.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शेड्यूल के अनुसार बिजली समय से नहीं आने पर उपभोक्ता विद्युत सब स्टेशन पर फोन करने लगे। कर्मचारियों की तरफ से सांप घुसने की बात बताने के बाद उपभोक्ता शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा की राजधानी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था वेंटिलेटर पर 

 पावर कैपिटल के नाम से विख्यात ऊर्जांचल में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। तार व खंभे जर्जर हैं। इससे आए दिन शार्ट-सर्किट से जहां अनपरा क्षेत्र की बिजली गुल हो जा रही है। वहीं कभी भी भीषण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। 

हजारों मेगावाट विद्युत उत्पादन के कारण अनपरा परिक्षेत्र को पावर कैपिटल के नाम से जाना जाता है। यहां का नाम सुनते ही लोग रोशनी की चकाचौंध की कल्पना से रूबरू होते हैं लेकिन सच्चाई ठीक विपरीत है। लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से परिक्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी है। दिन के साथ रात में भी अंधाधुंध विद्युत कटौती से सभी बेहाल हैं।

लचर विद्युत आपूर्ति के लिए जर्जर आपूर्ति व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए नागरिकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के आधे से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हैं। हर तीन में से एक खंभे पर एंगल जोड़कर काम चलाया जा रहा है। तारों की दशा तो भयावह है। हर दस मीटर पर तारों में जोड़ है। हवा का जरा सा झोंका भी तार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

खामियाजा आम नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है। पारसी में तो एक ही पोल पर महज कुछ फीट की दूरी से गुजर रहे एचटी व एलटी लाइन के तारों के कारण आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 

सिर के ऊपर लटकते तारों से हादसे की आशंका 

प्रभु प्रसाद ने बताया कि महीनों से घर के सामने मेन तार लटक रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। राम बिलास प्रजापति ने बताया कि महीनों से क्षतिग्रस्त खंभा मकान के सहारे टिका होने के कारण बारजा गिरने लगा है। 

एसडीओ पिपरी एसके सिंह ने कहा कि  विद्युत कटौती की निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। आंकलन के बाद समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों  के आधार तार खंभों को बदलने का इस्टीमेट बनवाया जा रहा है। कोई क्षेत्र छूट गया होगा तो सर्वे कराकर ऐसे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed