फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers protested for wages

मजदूरी मांग के लिए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Wed, 14 Jul 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Workers protested for wages
निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा-सी परियोजना के पेटी ठेकेदार मेसर्स नाथ टेक्नो इंडस्ट्रीयल कंस्ट्रक्शन कंपनी के लगभग तीन दर्जन मजदूरों ने बुधवार को तीन माह की बकाया मजदूरी की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कंपनी के अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बकाया मजदूरी मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंपनी में काम कर रहे मजदूर विभूति शाह, शिवनाथ चौरसिया, इम्तियाज खान, दिनेश मेहता, प्रदीप कुमार, राजन, सत्यदेव, लालजी, अनिल कुमार, पारस यादव, अशोक कुमार आदि ने बताया कि पेटी ठीकेदार कंपनी सैकड़ों मजदूरों से काम कराने के बाद तीन माह से मजदूरी नहीं दे रही। इससे मजदूर घर परिवार में पैसा नहीं भेज पा रहे हैं। मजदूरों ने जिला प्रशासन से बकाया मजदूरी जल्द दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में उप श्रमायुक्त पिपरी सरजू प्रसाद ने बताया कि मजदूरों का मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। इसकी जांच कराकर जल्द मजदूरों का बकाया मजदूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में आए दिन बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को तो मजदूरों ने पूर्ण रूप से कार्य बंद कर दिया था, जिससे कार्यदायी कंपनी को कई करोड़ का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed