फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers picket at Collectorate

कर्मियों का कलेक्ट्रेट पर धरना

Fri, 10 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 10 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Workers picket at Collectorate
कलेक्ट्रेट में पंचायत राज कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते सुरेश तिवारी।

विज्ञापन
 पंचायत राज सेवा परिषद के आह्वान पर पंचायत राज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इसमें पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों ने भी समर्थन दिया। ग्राम्य विकास से मुक्ति की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। 


धरना प्रदर्शन का आयोजन डीपीआरओ एमपी दुबे के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष प्रेमदास ने किया। एडीओ पंचायत प्रेमदास ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा पंचायत राज विभाग की योजनाओं का दोहन किया जा रहा है और कर्मचारियों पर अवैध दबाव बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है। ग्राम विकास विभाग पंचायत राज विभाग के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहा। एडीओ पंचायत सुरेश तिवारी ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को ग्राम विकास विभाग द्वारा इस प्रकार चलाया गया कि उसमें निरंतर भ्रष्टाचार होते रहे और अंत में योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविप्रकाश मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने भी सफाई कर्मियों पर ग्राम विकास विभाग से हो रहे उत्पीड़न की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सेवा परिषद के संरक्षक डीपीआरओ एमपी दुबे ने ग्राम विकास विभाग से मुक्ति दिलाने व उनके द्वारा किये जा रहे शोषण से मुक्ति की मांग उठाई। चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो 17 जून को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अजय कमर सिंह, सैफुल्लाह खां, दीन दयाल सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed