{"_id":"64a6f1a3f1dfdc2c4f040206","slug":"worker-died-due-to-snakebite-created-ruckus-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-573-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सर्पदंश से मजदूर की मौत, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सर्पदंश से मजदूर की मौत, किया हंगामा
विज्ञापन
चुर्क। निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज में बुधवार की रात सर्पदंश से सटरिंग फिटर मजदूर की मौत हो गई। सुबह मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों के साथ अन्य मजदूरों ने हंगामा किया। घटना के लिए दुर्व्यवस्था को जिम्मेदार बताते हुए मजदूरों ने पूरे दिन काम को ठप रखा। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी निवेश पुत्र पुरनराम कनौजिया चुर्क में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में एक निजी कंपनी के जरिए सटरिंग फिटर का कार्य करता था। बुधवार की रात करीब 12 बजे नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद वह मजदूरों के लिए बने अस्थायी टेंट में सोने चला गया। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद साथी मजदूर शव को लेकर जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी पहुंचे।
मामले की जानकारी अन्य मजदूरों को हुई तो सभी ने काम ठप कर दिया। हंगामा मचाते हुए मजदूर कार्य करा रही कंपनी के ऑफिस पहुंच गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि रात में जब निवेश को सांप ने डसा तब अन्य मजदूर सिक्योरिटी गार्ड के पास गए, लेकिन उसने मदद नहीं की और न ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया। एंबुलेंस नहीं दिलाने पर बाद में बाइक से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सैकड़ों मजदूर सुबह सड़क पर नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर सीओ राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह, चुर्क चौकी इंचार्ज आशीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद मजदूर वहां से लौटे।
विज्ञापन
मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज में मजदूरों के लिए कोई सुविधा नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पजिनों को समझाकर भेजा घर
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे एक बार फिर मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच गए। निर्माण करा रही कंपनी की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। हालांकि काफी समय तक परिजन मुआवजे की मांग पर डटे रहे। चुर्क चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि देर शाम तक परिजनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।