फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work stopped to encompass ash pipeline

धरना दे रोका राख पाइप लाइन का कार्य

Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Work stopped to encompass ash pipeline
 पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एनटीपीसी सिंगरौली के राख पाइप लाइन का काम रोक  दिया और सड़क पर बैठ गए। जिससे दोनों तरफ लोगों का गमनागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


 इससे परियोजना प्रबंधन में खलबली मच गई। अविलंब मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर लोग शांत हुए।  इलाके में स्थित भवानी नगर मुहल्ले से होकर पावर प्रोजेक्ट की राख पाइप लाइन निकाली जा रही है।
विज्ञापन


इसके जद में मुहल्ले के निकासी का मुख्य रास्ता आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने पुलिया बनवाकर उसके नीचे से पाइप लाइन ले जाने की बात कही थी,
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन सोमवार सुबह इसके बगैर ही खुदाई के लिए जेसीबी मशीन पहुंच गई। इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गए।  प्रधान, सत्तापक्ष के नेता और कई जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।

इसके चलते परियोजना के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। खबर पाकर एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे और सिविल विभाग के अधिकारियों से शाम को वार्ता कर समस्या का हल


निकालने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके चलते करीब तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। एतराज जताने वालों में प्रधान नंदलाल, गुप्तेश्वर सोनी, सपा नेता एवं बीडीसी मोहन गुप्ता, बृजबिहारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed