फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women were seen at every booth, heavy on men

हर बूथ पर दिखीं नारी, पुरुषों पर रहीं भारी

Mon, 07 Mar 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women were seen at every booth, heavy on men
सोनभद्र। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। लगभग हर बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अच्छी देखी गई। दक्षिणांचल के बूथों पर महिलाओं की अच्छी तादाद रही। इसके परिणाम निश्चित तौर पर चौंकाने वाले होंगे। साथ ही 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम परिवर्तन की नई कहानी लिखेंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की तरफ से जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए 29 आदर्श बूथ बनाए गए थे। जहां आने वाले मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट से लेकर अन्य तमाम व्यवस्थाएं की गई थी। खासकर महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी बूथ बनाए गए थे। आदर्श व सखी बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं संख्या रहीं। महिलाएं बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग की। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर में महिलाओं की संख्या बूथों पर कुछ कम रही लेकिन दोपहर दो बजे बाद पुन: महिलाओं की भीड़ पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगी। मतदान के प्रति आधी आबादी में एक अलग ही जोश देखने को मिला। इसका असर 10 मार्च को आ रहे चुनाव परिणाम के रूप में देखने को मिलेगा। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के सखी बूथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय एकलव्य नगर पर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। इसी तरह शिवद्वार, बर, कन्हरा, सतद्वारी, खड़देउर, बिसरेखी, बर्दिया, धरसड़ा, कोहरथा, भरकना, भरौली, केवटा, सिरसाई, दीवा, पिपरवार, लोहांडी, गुरुवल, धौराकुंड, डोमखरी, कुसुम्हा, महुआंव पांडेय, खुटहां, सतौहा, नेवारी, पेढ़, नेवारी, धुरकरी, भैंसवार, घुवास, उभ्भा, मूर्तियां, परसौना आदि गांवों में सुबह नौ बजे के बाद मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed