फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women travel for free in roadways buses

रोडवेज बसों में महिलाओं ने किया निशुल्क सफर

Sun, 22 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Women travel for free in roadways buses
राबर्ट्सगंज स्थित सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड में रक्षाबंधन पर बस में सवार होती महिलाओं की भीड़। - फोटो : SONBHADRA
प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के रोडवेज बसों से आने-जाने के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। रविवार को जिले में हजारों महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर किया। वहीं भीड़ अधिक होने से बसों की संख्या कम पड़ गई जिससे महिलाओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रा के लिए राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। महिलाएं बसों का इंतजार करतीं नजर आई। हालांकि रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की तरफ से बसों का रखरखाव सहीं नहीं करने के कारण यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए महिलाओं के लिए यात्रा की विशेष सुविधा सरकार की तरफ से दी गई। रक्षाबंधन के दिन 24 घंटे के लिए महिला यात्रियों के लिए निशुल्क सफर करने की सुविधा दी गई। 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक हजारों महिलाओं ने रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर किया। रक्षाबंधन पर सोनभद्र डिपो 40 बसें चलाई गईं। इसी तरह काशी डिपो, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, जीरोरोड, विंध्यनगर सहित अन्य डिपो की 110 बसें जिले की विभिन्न मार्गों पर चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
कोरोना महामारी कम होने के चलते इस बार रक्षाबंधन पर महिलाएं ज्यादा निकली, इस नाते परिवहन निगम की व्यवस्थाएं नाकाफी रहीं। रोडवेज बसों के इंतजार में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अधिकांश बसों में भीड़ खचाखच भरी रही, इस नाते महिलाओं को सीट पर बैठने के बजाय खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ की वजह से छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को परेशानी हुई

कोविड 19 नियमों का नहीं हुआ पालन
रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बस स्टेशन परिसर के साथ ही रोडवेज बसों में भरी क्षमता से अधिक भीड़ की वजह से कोविड 19 नियमों नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। रोडवेज बसों में धक्कामुकी की स्थिति रही। अधिकांश यात्री बिना मास्क के नजर आए।
महिलाएं बोलीं, अतिरिक्त बसें होती नहीं होती परेशानी
रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराना स्वागत योग्य है। रक्षाबंध पर अतिरिक्त बसों का संचालन करना चाहिए। - कंचन देवी।
एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। इस दौरान कई बसें गुजरीं लेकिन किसी में खाली सीट नहीं मिली, जिससे यात्रा की जा सकें।
- रीना।
महिलाओं को रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा कराने के लिए योगी सरकार को धन्यवाद देती हूं। लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा करती हूं।
- गुड़िया।
मुझे भाई को राखी बांधने के लिए अनपरा जाना है। बस में सीट नहीं मिल रही है।- रेनू।
राबर्ट्सगंज से शक्तिनगर अपने मायके जा रही हूं। निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाएं उत्साहित हैं। - किरन देवी।
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए विशेष रोडवेज बसों का संचालन करना चाहिए। ताकि महिलाओं को आवागमन करने में दिक्कत न हों। - पूनम सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed