फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women took to the streets in protest against the Pahalgam terrorist attack

Sonebhadra News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2025 02:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। नारेबाजी कर महिलाओं ने कहा कि आंतक के खिलाफ आवाज बुलंद कर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि आतंकी याद रखें।
 

विज्ञापन
Women took to the streets in protest against the Pahalgam terrorist attack
बीजेपी की महिला विंग प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को नगर में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान देश विरोधी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित "वन नेशन, वन इलेक्शन" कार्यक्रम को रद्द करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भाजपा नेत्रियों ने इसे देश की एकता और अखंडता पर हमला करार दिया और कहा कि कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए कठोर कदम जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रदर्शन नगर के मुख्य चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंचा, जहां महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed