शक्तिनगर। एनटीपीसी के आवासीय परिसर स्थित इंद्रप्रस्थ क्लब में मंगलवार शाम आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान प्रतिभा अग्रवाल को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (बीएचईएल/ भेल) परिवार की महिलाओं की ओर से आयोजित किया गया। भेल एनटीपीसी शक्तिनगर में तृतीय चरण विस्तार का कार्य कर रही है।
विस्तार के तहत यहां आठ-आठ सौ मेगावाट की दो अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट की स्थापना की जा रही है। बीएचईएल सिंगरौली परियोजना की ओर से मंगलवार को आयोजित तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग दिखी। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक पर्व की खुशियों को साझा करते हुए आपसी सौहार्द और अपनत्व का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रतिभा अग्रवाल का स्वागत रीटा मेहरा और स्मिता तिवारी ने किया। बाद में प्रतिभा को ही तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में इरम, निशा, भावना, सीमा, नीमा, रिदम, वंदना, विनीता, शिखा, अंकिता, जया, रेखा, प्रमोद, संध्या, अंजलि, मीनाक्षी, सोनम, महिमा आदि उपस्थित रहीं।