फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women of Sonbhadra will set up stalls in Delhi's Saras Mela

Sonebhadra News: दिल्ली के सरस मेले में स्टॉल लगाएंगी सोनभद्र की महिलाएं

Fri, 05 Sep 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women of Sonbhadra will set up stalls in Delhi's Saras Mela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम दिल्ली में पांच से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले सरस मेले में जिले की दो महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। नीलम आजीविका स्वयं सहायता समूह म्योरपुर की वकीलुन्निशा और पूनम का चयन हुआ है। दोनों महिलाएं अपने उत्पाद लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच गईं।
उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले में पहली बार समूह की महिलाएं अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर नीलम आजीविका स्वयं सहायता समूह की म्योरपुर की महिलाओं का चयन किया गया है। सरस मेले में वकीलुन्निशा और पूनम को भेजा गया है।
विज्ञापन

दोनों महिला दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्हें सरस मेले में स्टॉल भी आवंटित हो गया है। वे खुद के बनाए बेसन, सत्तू, नमकीन, बेल का मुरब्बा, आंवला मुरब्बा, हर्बल साबुन, शहद, अचार, मिलेट्स फूड, जूट का बैग, महुआ के लड्डू समेत अन्य उत्पाद बेचेंगी। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि समूह की महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed