फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women locked in bank

महिलाओं ने बैंक में जड़ा ताला

Tue, 25 Sep 2018 11:32 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Tue, 25 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women locked in bank
बैंक की शाखा पर नारेबाजी करती महिलाएं।
 विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की शाखा पर पहुंचकर नारेबाजी की और बैंक में तालाबंदी कर शाखा प्रबंधक का पुतला फूंका। करीब 12 बजे से तालाबंदी शुरू हुई जो दो घंटे तक चली। क्षेत्रीय पुलिस के समझाने पर महिलाओं ने करीब दो बजे ताला खोला। महिलाएं 31 दिसंबर तक सभी समूहों का सीसीएल (कैश क्रेिडट लिमिट करने और समूह के खातों से पैसा न काटने की मांग पर अड़ी थीं।   मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे इलाहाबाद बैंक की विंढमगंज शाखा पर भारी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। केवाल, कोलिनडूबा, हरनाकछार, घिबही, छतरपुर, छतवा, धोरपा, धूमा, मेदनीखड़, मुड़ीसेमर, सलैयाडीह आदि गांवों की समूह की महिलाओं ने बैंक के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया। साथ ही बैंक मैनेजर का पुतला फूंका। यहां रेशमा देवी ने बताया कि बैंक सीसीएल करने में महिलाओं को परेशान कर रहा है। सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप महिलाओं ने लगाया। गेंदा समूह की फूलमती देवी, हरियाली समूह की ममता देवी ने बताया कि महिलाएं छोटे बच्चों के साथ बैंक में आती हैं लेकिन उनका काम नहीं होता। यहां दलालों के भी सक्रिय होने का आरोप महिलाओं ने लगाया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। फिर बैंक मैनेजर से बात करके महिलाओं को आश्वासन दिया कि सभी समूह की बहनों का सीसीएल 31 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में यशोदा देवी, प्रतिमा देवी, इंदू देवी, मंजू देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed