फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women demonstrated to complete the housing

आवास पूरा कराने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jul 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated to complete the housing
दुद्धी विकास खंड दुद्धी के खजूरी ग्राम पंचायत में ठेमा नदी किनारे बसे मुसहर बस्ती में महीनों से बन रहे मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इससे आक्रोशित आवास लाभार्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर आवास का निर्माण पूर्ण कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने आवास बनवाने के नाम पर हम लोगों के खाते में आये धनराशि को निकाल लिया और हमारे आवास को अधूरा छोड़ दिया। अधूरे आवास में बारिश के दिनों में रहना मुश्किल हो रहा है। कहीं-कहीं छत टपक रही है। अभी न तो आवास का फ्लास्टर कराया गया है और न खिड़की-दरवाजे लगाए गए। मकान का फर्श भी अधूरा है। महिलाओं ने संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपना आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कराये जोन की मांग एसडीएम से की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शीला, ललिता, पिंकी, चंपा, निशा, सोगा, मानमती, सुनीता, सोनी, प्रमिला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed