फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman riding tempo beaten up, case registered after video went viral

Sonebhadra News: टेंपो सवार महिला को पीटा, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman riding tempo beaten up, case registered after video went viral
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में मनबढ़ युवक ने टेंपो सवार महिला की पिटाई कर दी। सरेराह महिला की चप्पल से पिटाई की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। केस दर्ज पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में टेंपो सवार महिला की युवक पिटाई करते दिख रहा है। चोपन स्टैंड से टेंपो पकड़ कर महिला अपने गांव जा रही थी। सिंदूरिया गांव निवासी युवक ने गांव के पास टेंपो को रोक लिया। पहले महिला से कहासुनी हुई। फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी नीतीश पांडेय उर्फ छोटू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed